शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. दीपावली के शुभ अवसर पर सामाजिक संस्था सरदार भगत सिंह विचार मंच की ओर से सोमवार की देर शाम अंधेरी (पूर्व) के मरोल नाका, चिम्मटपाड़ा स्थित सनाबिल बैंक्वेट हॉल में दीपावली स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों को दीपावली उपहार स्वरूप मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि, मुंबई भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक अमित साटम ने दीपावली के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “दीपावली केवल दीपों का त्योहार नहीं, बल्कि यह समाज में प्रकाश, प्रेम और एकता का संदेश देने वाला पर्व है।” उन्होंने संस्था के चेयरमैन साहेब सिंह संधू और उनके परिवार की सराहना करते हुए कहा कि “संधू परिवार समय-समय पर समाज के दुःख-सुख में सहभागी बनकर जो सेवा करता है, वह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायक है।”
इस अवसर पर अतिथि सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष आचार्य पवन त्रिपाठी ने भी दीपावली के आध्यात्मिक संदेश पर प्रकाश डालते हुए कहा कि “जिस प्रकार प्रभु श्रीराम ने धैर्य और सत्य के मार्ग पर चलकर असत्य पर विजय प्राप्त की, उसी प्रकार हमें भी समाज में व्याप्त बुराइयों और कुरीतियों से लड़कर सकारात्मक परिवर्तन लाना चाहिए।”
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को दीपावली उपहार स्वरूप मिष्ठान वितरित कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साहेब सिंह संधू, संस्था अध्यक्ष सरबजीत सिंह संधू, बलबीर सिंह नेगी, हरप्रीत कौर संधू, विद्याधर गावडे, महेश शेट्टी, मुश्ताक सय्यद, राहुल यादव, अमृत कोलगे, मंगेश परब, दिनेश प्रजापती सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी