सिकन्दर भारती रिपोर्टर
MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहूं क्षेत्र के रानीपुर में समाजवादी पार्टी के यूथ प्रदेश सचिव राना पुष्पेश के पिता एवं समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता लालमोहन यादव एडवोकेट के भाई वीरेंद्र सिंह यादव राजा साहब के निधन पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मंगलवार को लगभग तीन बजे पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त किया। इसके पश्चात बरसठी विधानसभा क्षेत्र के निगोह जमुनीपुर कैलाश नाथ पाल के निवास पर जा रहे थे कि मड़ियाहूं विधानसभा के सेउर ग्राम सभा में पाल समाज के लोगों ने रोककर उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया इस मौके पर आर डी पी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक सुजीत कुमार पाल एडवोकेट, विजय बहादुर पाल, डॉ बृजेश पाल, कैलाश नाथ पाल, राजदेव पाल, रोहन पाल, राजेश पाल, रमाशंकर पाल, रामपति पाल, डॉ हरदेव पाल, अनिल पाल, आशीष पटेल, सूर्यकांत यादव, राजाराम यादव, उमाकांत पाल, हरिमोहन पाल, बन्ने अहमद, विजेंद्र यादव सहित तमाम पाल समाज के लोग उपस्थित रहे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ अवधनाथ पाल एवं जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य उनके साथ दौरे में शामिल रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी