Breaking News

JAUNPUR NEWS. पूर्व विधायक सोमारू राम नहीं रहे, पूर्व विधायक को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

JAUNPUR. जौनपुर जिले के मुफ्तीगंज विकास खंड के पतौरा गांव निवासी पूर्व विधायक सोमारु राम सरोज 86 वर्ष का निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई हास्पिटल लखनऊ में मंगलवार शाम छः बजे अंतिम सांस लिया। वह लम्बे समय से बीमार चल रहे थे। इसकी सूचना रात में मिलते ही बुद्धवार की सुबह से श्रद्धांजली देने वालो का तांता लगा रहा।

फोटो- पूर्व विधायक को गॉड ऑफ आनंद देते पुलिसकर्मी

प्रशासन के एसडीएम केराकत, सीओ केराकत, एचएस0ओ केराकत अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच कर गार्ड ऑफ ऑनर दिया व सलामी देकर श्रद्धांजलि दिया। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य, केराकत विधायक तुफानी सरोज दीपचंद राम, पूर्व विधायक लालबहादुर यादव, राजनारायण बिंद, पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, राजेश विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, श्रवण जायसवाल, राहुल त्रिपाठी, शैलेश राय, संजय सरोज ने पार्टी का झंडा व पुष्प ओढ़ा कर श्रद्धांजली दिया। भाजपा के पूर्व सांसद वीपी सरोज, पूर्व विधायक गुलाब चंद सरोज ने श्रद्धांजली दिया।

पूर्व विधायक के बड़े बेटे पूर्व प्रधान मनोज सरोज ने मुखाग्नि दिया। इस अवसर पर श्रद्धांजली देने वालो में जिलापंचायत सदस्य डिम्पू सिंह, पूर्व प्रधानचार्य तीर्थ राज उपाध्याय, प्रधान राजनेत यादव, सत्यनारायण यादव, उमाशंकर यादव, पूर्व अध्यक्ष सुरेश यादव, पूर्व जिलापंचायत सदस्य बिनोद यादव, जिलापंचायत सदस्य सचिन यादव आदि लोगो ने श्रद्धांजलि दिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!