MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू नगर पंचायत के चुटका देवी मंदिर पर स्थित तालाब पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी छठ पूजा को लेकर घाटों की साफ सफाई के लिए नगर पंचायत द्वारा तैयारी शुरू है। छठ पूजा को देखते हुए जलकुंभी से अच्छादित तालाब की साफ सफाई के लिए भारत सरकार के स्वच्छता मिशन के तहत क्षेत्रीय विधायक भी तालाब के पानी में उतरकर घंटों जलकुंभी को बाहर निकाला और लोगों में स्वच्छता का संदेश दिया। इसके बाद नगर पंचायत के सभासद समेत समाजसेवियों अधिकारियों ने जमकर साफ-सफाई में सहयोग दिया।

आपको बता दे कि आगामी 25 अक्टूबर से छठ पूजा शुरू हो रहा है। जो 28 अक्टूबर तक चलेगा।

जिसके लिए 22 अक्टूबर को नगर पंचायत द्वारा चुटका देवी मंदिर के तालाब पर बने घाटों की साफ सफाई करके तैयारी जोरों पर हो रही है। बुधवार की अपराह्न करीब 2:00 बजे विधायक डॉ. आर के पटेल अपने समर्थको के साथ चुटका देवी मंदिर पर पहुंचकर साफ सफाई की व्यवस्था देखी। तालाब काफी संख्या में जलकुंभी से अच्छादित दिखाई पड़ी। इसके बाद विधायक ने चप्पल निकाल कर तालाब में घुस गए और एक-एक करके जलकुंभी को निकालकर साफ करना शुरू कर दिया।

विधायक के इस पहल को देखते हुए नगर पंचायत के सभासद बबलू सोनकर और मनोज सोनकर एवं पंकज केसरी भी विधायक का साथ देने के लिए तालाब में उतरकर जलकुंभी की सफाई करना शुरू किया। देखते ही देखते अपना दल एस के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर पटेल, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी, भाजपा नेता चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, रामनगर एडीओं पंचायत त्रिभुवन यादव, एसडीएम मडियाहू विनय कुमार, नायब तहसीलदार संदीप कुमार सिंह, लेखपाल प्रमोद कुमार श्रीवास्तव समेत काफी संख्या में पहुंचे सफाई कर्मियों ने भी जलकुंभी को तालाब के अंदर से खत्म करने के लिए सफाई में सहयोग किया। देखते ही देखते हजारों जलकुंभी तालाब से बाहर निकाल लिए गए। लेकिन अधिक मात्रा होने के कारण जलकुंभी को निकाल पाना असंभव हो गया।

इसके बाद विधायक डॉ. आरके पटेल ने नगर पंचायत अध्यक्ष पति समाजसेवी कमाल अख्तर फारुकी से कहा कि जलकुंभी निकालने की यह मुहिम लगातार जारी रहेगा इसके लिए मैन्युअल हो अथवा जो भी मशीन हो उसे लगाया जाए और इसे निकालकर जड़ से खत्म किया जाए इसमें जो भी खर्च आएगा वह विधायक नीधि से दिया जाएगा।

विधायक डॉ. आरके पटेल ने चुटका देवी मंदिर परिसर का किया निरीक्षण
साफ सफाई की बात विधायक डॉक्टर आरके पटेल ने नगर पंचायत द्वारा बनाए जा रहे हैं हवन कुंड, वैवाहिक मंडप, वैवाहिक हाल, शौचालय, मंदिर जीणोद्धार आदि का बारीकी से नगर अध्यक्ष रुकसाना के पति समाजसेवी कमाल अख्तर फारूकी एवं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ के साथ देखा। गुणवत्तापूर्ण कार्य होने और मंदिर का लगातार विकास होने पर कमाल अख्तर फारूकी को बधाई दिया और आश्वासन दिया की चुटका देवी मंदिर के विकास में जो भी धन आड़े नहीं आएगा जो भी सहयोग होगा वह मैं करने के लिए तैयार हूं।

विधायक बोले मंदिर सार्वजनिक, किसी एक का नहीं
मंदिर परिसर में विधायक डॉ आर के पटेल से लोगों ने शिकायत किया कि ट्रस्ट बनाकर चुटका देवी मंदिर को कुछ अवसरवादी ताकते व्यक्तिगत करना चाहते हैं तो उन्होंने कहा कि मंदिर सार्वजनिक होता है जिस पर सरकार का धन लग जाए उसे व्यक्तिगत नहीं बनाया जा सकता।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी