Breaking News

SIAGRAMAU NEWS. कछौरी गांव में अधिवक्ता की मां की हत्या, आठ नामजद पर मुकदमा दर्ज

SIGRAMAU. जौनपुर जिले के सिंगरामऊ थाना क्षेत्र के कछौरी गांव में बुधवार की सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट के दौरान अधिवक्ता की मां की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने मृतका के बेटे की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जाता है कि गांव के निवासी अधिवक्ता का अपने ही सगे रिश्तेदारों से जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। बुधवार की सुबह इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और लाठी-डंडे चलने लगे। घटना में अधिवक्ता की मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन आनन-फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मारपीट में दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। मृतका की पहचान 80 वर्षीय वृद्धा के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी बदलापुर व थाना प्रभारी बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। क्षेत्राधिकारी विवेक  सिंह ने बताया कि मृतका के पुत्र की तहरीर पर आठ लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए जांच की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!