MARIYAHU. जौनपुर जिले का मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नएपुर मोहल्ला में भू माफिया द्वारा पत्रकार की 5 बीस्वा जमीन जबरदस्ती रात के अंधेरे में कब्जा कर बाउंड्री बना लिए जाने से संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है। भूमिया एक विशेष वर्ग के लोग हैं। जो मडियाहू में केवल भूमि कब्जा करने का खेल आए दिन करते रहते हैं।
बताया जाता है कि एक दैनिक अखबार के पत्रकार मोहम्मद आरिफ खान एवं नगर निवासी निजामुद्दीन की सहखाते की जमीन नगर के नएपूर मोहल्ले में स्थित है। जो पांच विस्वा है। बताया जाता है कि भूमाफिया पत्रकार की जमीन को रातों-रात सैकड़ो मजदूरों को लगाकर 15 फीट ऊंची दीवार बना लिया वहीं आसपास के लोगों का कहना है की बाउंड्री के अंदर दो महीने से उसरावं निवासी सुनील कुमार पटेल नगर निवासी इमरान सिद्दीकी उर्फ गुड्डू खान और रईस अहमद पप्पू निगरानी में लगातार काम करा रहे है। सुनील कुमार पटेल रातों दिन वही रहता है जबकि गुड्डू और रईस बीच-बीच में आकर उसकी निगरानी करते रहते हैं।
पत्रकार मोहम्मद आरिफ खान को गुरुवार की सुबह किसी ने सूचना दिया कि आपकी जमीन को रातों- रात कब्जा कर लिया गया है। इसके बाद पत्रकार एवं सह खातेदार दोनों मौके पर पहुंची तो उनकी आंखें फटी की फटी रह गई। भूमिया पूरी पांच विस्वा जमीन को अपनी 15 फुट बाउंड्री के अंदर कर लिया है। उन्होंने तुरंत 112 नंबर पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को देखा तो तुरंत कोतवाली पुलिस को सूचना दिया मौके पर दीवान श्री प्रकाश तिवारी व दरोगा राय मौके पर पहुंचे और भू माफिया को कब्जा किए जमीन को बुलवाया लेकिन वह नहीं आ सका। एक वर्ग विशेष की भू माफिया द्वारा पत्रकार एवं समाज सेवियों का जमीन कब्जा करने की सूचना जैसे ही बजरंग दल को लगी मौके पर पहुंचकर हो हल्ला मचाना शुरू किया और भू माफिया मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए इसके बाद मजदूर मौके से भाग खड़े हुए। जमीन कब्जाने को लेकर लोगों में जमकर आक्रोश गहरा गया है। मामले में पत्रकार मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि भूमाफिया हमारा जमीन छोड़ दे, पुलिस को सूचना दे दिया है अन्यथा किसी भी कीमत पर मैं तहरीर देकर भूमाफियाओं के खिलाफ मुकदमा कराएगें। पुलिस से पूरी तरह हम सहयोग की अपेक्षा करते हैं और मड़ियाहूं नगर में भूमाफिया को पनपने न दे अन्यथा एक दिन वह प्रशासन के लिए सर दर्द बनेंगे।
इस समाचार पर किसी को भी आपत्ति हो तो अपना पक्ष रख सकते हैं उनकी भी बातें लिखी जएगी।
* मामले में इमरान सिद्दीकी उर्फ गुड्डू ने फोन कर बताया कि इस जमीन से मेरा कोई लेना-देना नहीं है मैं पीड़ित पत्रकार के पास अभी पहुंच कर मामले का पटाक्षेप कर देता हूं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी