Breaking News

JAUNPUR. चन्दवक पुलिस ने गैंग सत्यापन अभियान में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS. जौनपुर जिले के थाना चन्दवक पुलिस ने मंगलवार को गैंग सत्यापन अभियान के तहत गैंग नंबर डी-126 से जुड़े एक सदस्य को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के विरुद्ध शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के आधार पर कार्रवाई की गई।
उपनिरीक्षक रामप्रकाश यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सुरेन्द्र कुमार राव पुत्र स्व. रामराज (उम्र 37 वर्ष), निवासी रेहारी, थाना चन्दवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत की गई है। आरोपी को आवश्यक विधिक औपचारिकताओं के बाद न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
गिरफ्तारी टीम सब इंस्पेक्टर रामप्रकाश यादव, कांस्टेबल शेषनाथ चौहान शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!