Breaking News

JAUNPUR NEWS. सिकरारा पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार

JAUNPUR NEWS. जौनपुर जिले के थाना सिकरारा पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट से जुड़े गंभीर मामले के एक वांछित आरोपी को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह की टीम ने मुखबिर की सूचना पर सतीश पाल पुत्र बलिराम पाल, निवासी ग्राम भुआकला, थाना सिकरारा को उसके गांव से पकड़ा।
अभियुक्त के विरुद्ध मु.अ.सं. 265/2024, धारा 376/506 भादवि एवं 3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था और वह घटना के बाद से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर अग्रेतर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है, साथ ही उसके अन्य आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह, कांस्टेबल पंकज यादव, विपिन यादव शामिल रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!