BARASATHI. जौनपुर जिले की बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज में अवैध गैस रिफलिंग करते हुए एसओजी की टीम ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया जिसे बाद में सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया। एसओजी की टीम ने छोटा बड़ा 11 गैस सिलेंडर रिफिलिंग करते हुए पकड़ा था। जिसे बाद में सम्राट गैस एजेंसी को सुपर्द कर दिया गया अब जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपा जाएगा।
बताया जाता है कि जौनपुर के जिलाधिकारी को लिखित सूचना मिली थी कि अधिकारियों की मिली भगत से बरसठी थाना क्षेत्र के आलमगंज बाजार में सुरेश सिंह के घर पर भारी मात्रा में गैस सिलेंडर से अवैध रिफिलिंग का काम किया जाता है। इसके बाद जानकार सूत्रों की माना जाए तो जिलाधिकारी ने इस मामले को एसओजी टीम को कार्रवाई करने हेतु सौंप दिया गया। मंगलवार की देर शाम एसओजी टीम ने आलमगंज निवासी सुरेश सिंह के गैस की दुकान पर छापा मारा वहां गैस रिफिलिंग के लिए रखा गया छोटी बड़ी 11 सिलेंडर को कब्जे में लेते हुए सुरेश सिंह से कागजात की मांग किया लेकिन अवैध गैस सिलेंडरों का कोई भी कागजात दिखा नहीं सके, जिसके कारण उनको पूछताछ के लिए बरसठी थाने पर ले जाया गया जहां पर देर रात एक जिम्मेदार व्यक्ति की सुपुर्दगी में छोड़ दिया गया। बरसठी थानाध्यक्ष देवानंद रजक ने बताया कि एसओजी की टीम ने सुरेश सिंह के गैस की दुकान पर छापा मारा था जहां पर रिफिलिंग का काम हो रहा था वहां से छोटी बड़ी 11 सिलेंडर को कब्जे में लिया गया था जिसे क्षेत्र के सम्राट गैस एजेंसी को सुपुर्द कर दिया गया है चूंकि जिलाधिकारी के आदेश पर एसओजी टीम आई थी जांच रिपोर्ट डीएम साहब को देने की बात कही गई है हमारे यहां अभी कोई भी मुकदमा नहीं दर्ज है। सुरेश सिंह को सुपुर्दगी में वापस घर भेज दिया गया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी