Breaking News

JAUNPUR NEWS. एंबुलेंस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र से सीएमओ डॉ. लक्ष्मी सिंह ने किया सम्मानित

कमलेश यादव रिपोर्टर
JAUNPUR. जौनपुर जनपद मे उत्कृष्ट कार्य करने वाले एम्बुलेंस 102 और 108 के कर्मी ईएमटी धीरज और पायलट उमेश को सीएमओ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। यह सम्मान पाकर एंबुलेंस कर्मी गदगद दिखे।

फोटो- ईएमटी धीरज को प्रशस्ति पत्र देती सीएमओ डॉ लक्ष्मी सिंह

सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने बताया कि इन कर्मचारियों की तत्परता व समर्पण ही समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो पाती हैं। इनका कार्य जनहित में अत्यंत सराहनीय है। जिला प्रभारी आशुतोष मिश्रा एवं जिले के प्रोग्राम मैनेजर सन्नी सिंह ने बताया कि इन कर्मचारियों का चयन जनपद स्तर में किए गए बेहतर कार्य के आधार पर किया गया। जिसमें समय से मरीज के पास पहुंचकर मरीज की सही देखभाल करते हुए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया एवं एंबुलेंस में सुरक्षित प्रसव कराया, कभी भी किसी मरीज के लिए एंबुलेंस न पहुंचने के लिए मना नहीं किया। इस मौके पर बलजीत सौरभ, मनीष मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!