Breaking News

JAUNPUR. पुलिस ने सेवईनाला बाजार व सरैयां मोड़ पहुचकर 20 दुकानदारों पर की जांच पड़ताल।

JAUNPUR. जौनपुर जिले के जफराबाद थानाध्यक्ष श्री प्रकाश शुक्ल शुक्रवार शाम को सेवई नाला बाजार व सरैयां मोड़ में पहुचकर कई दुकानदारों पर शराब पीने की जांच पड़ताल की गई।
शुक्रवार शाम को थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ल फोर्स के साथ थाना क्षेत्र के सेवईनाला बाजार व सरैयां मोड़ पर पहुच गए। इस दौरान पुलिस ने लगभग 20 चाय पान की दुकानों पर पहुचकर जांच की कोई दुकानदार अपने दुकान पर बैठाकर किसी को शराब तो नही पिला रहा। पुलिस ने लगभग डेढ़ घंटे तक जांच पड़ताल की। हालांकि किसी दुकान पर पुलिस को शराबी नही मिले। थानाध्यक्ष जफराबाद श्री प्रकाश शुक्ल ने कड़ी हिदायत देते हुए दुकानदारों को समझाते हुए कहा कि यदि शराब पीते या कोई माहौल खराब करते हुए मिलेगा तो उचित कार्यवाही की जाएगी।
इस दौरान उप निरीक्षक नागेंद्र कुमार सिंह, पंकज पुरी, तेज बहादुर सिंह, प्रदीप यादव मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!