Breaking News

JAUNPUR NEWS. जिला कारागार में पत्नी की दहेज हत्यारोपी पति ने फांसी लगाकर दी जान

JAUNPUR. जौनपुर जिले के जिला कारागार में पत्नी की दहेज हत्या के मामले में निरुद्ध युवक ने शुक्रवार की दोपहर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पिछले महीने पत्नी का संदिग्ध हालात में घर में फंदे से लटकी लाश मिली थी। पता चलने पर जेल गेट पर पहुंचकर स्वजन ने हंगामा मचाया। उनका आरोप था कि पुलिस वालों ने ससुराल वालों से मिलकर उसे मार डाला।
बता दें, शहर कोतवाली अंतर्गत तारापुर तकिया मोहल्ला निवासी मोहम्मद सुफियान (24) की 22 वर्षीय पत्नी हिना का गत 14 अक्टूबर की रात घर में फंदे से लटका शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। हिना के मायके वालों ने दहेज में 10 लाख रुपये की मांग को लेकर प्रताड़ित करने व मांग पूरी न होने पर मार डालने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने मोहम्मद सुफियान को 27 अक्टूबर को गिरफ्तार कर चालान किया था। उसे न्यायालय ने उसी दिन न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया था। मोहम्मद सुफियान का और केराकत के चौरा गांव की हिना का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के स्वजन ने गत 9 अप्रैल को मुस्लिम रीति-रिवाज से निकाह कराया था।
बंदियों को दोपहर में स्वजन से मुलाकात के लिए बैरक से निकाला गया था। बिजली मिस्त्री मोहम्मद सुफियान के पास जनरेटर कक्ष की चाबी थी। वह चाबी से कक्ष खोलकर भीतर गया और टिनशेड में गमछे से फांसी लगाकर लटक गया। पता चलते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल अधीक्षक विपिन कुमार त्रिवेदी ने घटना की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सिटी मजिस्ट्रेट इंद्र नंदन सिंह, सीओ सिटी गोल्डी गुप्त, लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह पुलिस बल के साथ पहुंच गए। फोरेंसिक टीम के घटनास्थल से साक्ष्य संग्रहीत करने के बाद पुलिस ने फंदा खोलकर शव उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृत मोहम्मद सुफियान के पिता का इंतकाल हो चुका है। पांच भाई व छह बहनों में वह तीसरे नंबर पर था। मां व अन्य भाई-बहन मुंबई रहते हैं। वहां से आई आई बड़ी बहन आस्मां बेगम ने गुरुवार को जेल में जाकर सुफियान से भेंट की थी। आस्मां ने बताया कि भेंट के दौरान सुफियान सामान्य था। कहीं से भी नहीं लगा था कि वह आत्महत्या कर सकता है। आस्मां ने स्वजन व पास-पड़ोस की महिलाओं के साथ जेल पहुंचकर जमकर हंगामा किया। कहा पूरे मामले की जांच कराकर प्रशासन को इंसाफ करना चाहिए।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!