Breaking News

MUGRA BADSHPUR NEWS. अज्ञात चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत।

MUGRABADSHPUR. जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सुजानगंज मार्ग पर मंगलवार को दोपहर करीब ढाई बजे हुए सड़क हादसे में अज्ञात चारपहिया वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया।

जानकारी के अनुसार, मुंगरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के करनौली गांव निवासी 21 वर्षीय वारिस उर्फ लाल बाबू पुत्र सौदागर अली मंगलवार को दोपहर सुजानगंज से बाइक से घर लौट रहा था। जैसे ही वह धरमपुर के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात फोर व्हीलर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सतहरिया भेजवाया, जहाँ चिकित्सकों ने देखते ही उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिवार में मातम पसर गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस संबंध में सतहरिया चौकी प्रभारी गंगा सागर मिश्रा ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। वाहन और चालक की तलाश की जा रही है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!