Breaking News

KHETASRAY NEWS. एक दर्जन अभियुक्तों गिरफ्तार, शांति भंग के आरोप में भेजे गए चालान

KHETASRAY. जौनपुर जिले की खेतासराय पुलिस ने विभिन्न विवादों में शामिल 04 महिला अभियुक्ताओं सहित कुल 11 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय में चालान किया।
थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र के मानीकलां से रयान खान, सलमान, जिशान उसी गांव में पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में राजेन्द्र यादव, गुड़िया यादव, नंदलाल, प्रेमा देवी, शिवांगी भारती निवासीगण मानीकलां, रानीमऊ गांव में मड़ई उखाड़ने के विवाद में ऊषा राजभर, कस्बा के डोभी वार्ड में डीजे पर नृत्य को लेकर उत्पन्न विवाद में नितेन्द्र सोनकर और विशाल कुमार यादव गिरफ्तार कर लिया गया। सभी अभियुक्तों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अनिल पाठक, हेड कांस्टेबल संजय पाण्डेय, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी, कांस्टेबल शैलेश यादव तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका प्रजापति शामिल रही।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। बाइक ट्रक से टकराई, बाईक चालक की हुई मौत

जौनपुर। जिले के मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के जोगापुर नहर पुलिया के पास मंगलवार की रात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!