KHETASRAY. जौनपुर जिले की खेतासराय थाना क्षेत्र के मनेछा गाँव में मंगलवार दोपहर लगभग 2:30 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें तेज़ रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, गद्दीपुर मुफ्तीगंज निवासी प्रदुम् गौड़ (22 वर्ष) पुत्र राम जियावन अपने जीजा नीरज गौड़ (36 वर्ष) पुत्र स्व. फूलचंद के साथ मंगलवार को शाहगंज किसी परिचित से मिलने गए थे। दोनों वापस अपने घर लौट रहे थे कि जैसे ही उनकी बाइक मनेछा गाँव के समीप पहुँची, तभी पीछे से आ रहे तेज़ रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर कई मीटर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने दौड़कर घायलों को सड़क से हटाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुँची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले जाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक चालक हादसे के बाद ट्रक सहित भाग निकला। पुलिस ने फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी