Breaking News

LUCKNOW NEWS. प्रतिबंधित कोडीन कफ सिरप सिंडिकेट पर STF ने अमित सिंह टाटा को हिरासत में लिया

LUCKNOW. जौनपुर ज़िले के रामपुर थाना के निवासी अमित सिंह टाटा को प्रतिबंधित कोडीन मिक्स कफ सिरप तस्करी मामले में उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंडिकेट के महत्वपूर्ण सदस्य के रूप में हिरासत में ले लिया है। वह फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल का बेहद करीबी माना जाता है। एसटीएफ अमित सिंह से लगातार पूछताछ कर रही है।

Add

एजेंसी के अनुसार अमित सिंह टाटा, शुभम जायसवाल के साथ मिलकर झारखंड स्थित दवा कंपनी के माध्यम से बड़े पैमाने पर कफ सिरप की अवैध सप्लाई कर रहा था। यह नेटवर्क झारखंड से लेकर बांग्लादेश बॉर्डर तक फैला हुआ था। जांच में पता चला है कि कफ सिरप की आपूर्ति बांग्लादेश और नेपाल तक की जा रही थी।
मामले में अमित सिंह के पिता अशोक सिंह और उनकी फर्म पर भी एफआईआर दर्ज है। इसके साथ ही झारखंड की दवा फर्म देवकृपा का संबंध भी अमित सिंह से बताया जा रहा है।
18 अक्टूबर को सोनभद्र पुलिस ने इस पूरे सिंडिकेट का खुलासा किया था। इसके बाद 4 नवंबर को गाजियाबाद से सौरभ त्यागी की गिरफ्तारी की गई। 5 नवंबर को मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल दुबई भाग गया, जहां से वह अभी भी फरार है।
एसटीएफ की जांच में यह भी सामने आया है कि अमित सिंह टाटा के कई करीबी अब एजेंसी के निशाने पर हैं। जांच एक बर्खास्त यूपी पुलिस सिपाही तक पहुंच चुकी है।
सूत्रों के अनुसार दुबई में बैठा मेरठ का आसिफ भी इस नेटवर्क से जुड़ा है। वहीं झारखंड से बांग्लादेश बॉर्डर तक कफ सिरप पहुंचाने में भूमिका निभाने वाले “आईडी” नामक व्यक्ति की तलाश जारी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!