Breaking News

MARIYAHU NEWS. नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पास, मकान निर्माण के लिए मिलेगा अब वॉटर टैंकर

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक गुरुवार को शासन के निर्देशानुसार नगरवासियों पर मामूली कर लगाने की प्रस्ताव और निर्माण के लिए वॉटर टैंकर देने की प्रस्ताव के साथ संपन्न हुआ। बैठक लगभग ढाई घंटा 10 मिनट चला। इस दौरान वार्ड के सभी सभासद बैठक में मौजूद रहे।

Add

मड़ियाहूं नगर पंचायत के बोर्ड की बैठक गुरुवार की अपराह्न 2:30 बजे से नगर पंचायत कार्यालय की दूसरी तल पर स्थित सभागार में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ की देखरेख और नगर अध्यक्ष रुकसाना कमाल फारूकी की अध्यक्षता में शुरू हुआ।
शुरुआत में बोर्ड की बैठक सभासदों के बीच शांतिपूर्ण ढंग से आगामी ठंड को देखते हुए नगर पंचायत के तमाम वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलाने एवं गरीबों में ठंड से राहत देने के लिए कंबल की व्यवस्था को लेकर सभासदों ने आवाज उठाई जिसको एक ध्वनि से पारित किया गया। इसके बाद नगर में साफ सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं जगह-जगह नालियों की साफ सफाई, चूना छिड़काव पर विचार विमर्श किया गया। जिसके बाद नगर अध्यक्ष रुकसाना ने साफ सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं पर प्रकाश डाला।
किस-किस पर लगाया गया कर, नगरवासियों की जेबे कहां होगी भारी
इसके बाद अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह गौड़ नगर में नई पेयजल कनेक्शन वॉटर, टैंकर, सीवर सेक्शन और मोबाइल टॉयलेट पर भारी भरकम कर लगाने के शासन की निर्देश को पढ़कर सुनाया। जिस पर सभासदों की सहमती नहीं बन पा रही थी। जिसको लेकर नगर अध्यक्ष रुकसाना ने मौजूद 15 सभासदों को शासन द्वारा लगाए गए भारी भरकम कर में कटौती करने की बात बताते हुए मामूली बढ़ोतरी की बात कही
जिस पर सभी सभासदों ने अध्यक्ष की बातों का समर्थन करते हुए अपनी अपनी सहमति दिया।
इस दौरान बताया गया कि वाटर सप्लाई की नए कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं से 525 की जगह 750 रूपए लिया जाएगा। इसमें केवल 225 की बढ़ोतरी की गई है।
शादी विवाह में नगर सीमा के अंदर पानी का टैंकर लेने पर 300 की जगह अब 600 रूपए चुकाना पड़ेगा और नगर सीमा से बाहर रहने वाले लोगों को 1000 की जगह अब 1200 रूपए देना पड़ेगा। वही सीवर सेक्शन मशीन के लिए 2500 रूपए और मोबाइल टॉयलेट नगर सीमा अंतर्गत 3000 एवं सीमा में बाहर जाने पर 4000 रुपए देना पड़ेगा। नगरवासियों के लिए इस बैठक में एक सबसे अहम प्रस्ताव पास किया गया जिसमें पूर्व में नगर पंचायत द्वारा मकान निर्माण अथवा अन्य कोई निर्माण में वॉटर टैंकर देने पर रोक था लेकिन सभासदों की भारी मांग और नगर वासियों की सुविधा को देखते हुए अब निर्माण कार्य में पानी का टैंकर लेने के लिए नगर सीमा के अंदर 1200 और सीमा से बाहर 1500 रूपए देकर आसानी से मकान अथवा बिल्डिंग का निर्माण के लिए पानी ले सकते हैं। नगरवासियों के लिए इस सुविधा को चालू करने के लिए सभासदों ने नगर अध्यक्ष रुकसाना एवं अधिशासी अधिकारी चंदन सिंह का गौड़ का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद प्रेषित किया।
नगरवासियों पर शासन के निर्देश पर लगाए गए कर पर सभासद राजेंद्र सोनकर ने कहा कि मामूली बढ़ोतरी के साथ कर लगाया गया है इससे नगर पंचायत की आय बढ़ेगी और नगर वासियों को ज्यादा से ज्यादा सुविधाएं मिल सकेगी। जिससे नगर के विकास में गति मिलेगी।
इस दौरान बैठक में इजहार अहमद गुड्डू, अरविंद चौरसिया, ममता वर्मा, अर्चना मौर्या, इंद्रा देवी, राजेंद्र कुमार सोनकर, पिंकी सोनकर, बबलू सोनकर, चांद बीबी, इकबाल अहमद, डा. वाहिद, पप्पू बनवासी, रवि कुमार मौर्य, राकेश कुमार गुप्ता, अनिल कुमार साहू के अलावा कर्मचारी गुड्डू चौरसिया, अनूप चौरसिया, अमरनाथ विश्वकर्मा कहकशा, आरिफ राईन, बृजेश, अमित आदि मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!