SARAYKHWAJA. जौनपुर जिले के थाना सरायख्वाजा पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुरुवार को क्षेत्र में गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश के दौरान जपटापुर बाजार से अभियुक्त को दबोच लिया।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुलायम सोनकर पुत्र सुभाष सोनकर, निवासी बडउर, थाना सरायख्वाजा, जनपद जौनपुर (उम्र 22 वर्ष) के रूप में हुई है। उसके विरुद्ध मु0अ0सं0–706/2025, धारा 64(ड), 351(2) BNS तथा 5ए/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत है। अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वालों में प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय सब इंस्पेक्टर ऋषिदेव यादव, हेड कांस्टेबल रणजीत कुमार, छट्ठू यादव, कांस्टेबल आशुतोष तिवारी मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी