Breaking News

SHAHGANJ NEWS. विषाक्त पदार्थ खाने वाले युवक का इलाज के दौरान मौत

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत कोरवलिया गांव में परिजनों की डांट से छुब्ध युवक ने बुधवार को घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया था।
क्षेत्र के भादी ग्राम सभा के कोरवलिया गांव निवासी 20 वर्षीय सौरभ गौड़ पुत्र राजेश गौड़ बुधवार की दोपहर मामूली कहासुनी के दौरान परिजनों कि डांट से छुब्ध होकर घर में रखा विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया।

Add

जिसके चलते युवक की हालत गंभीर देख परिजनों ने आनन-फानन में इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उक्त युवक की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज हेतु जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। वहीं देर रात युवक का इलाज के दौरान मौत हो गया। मृतक रेलवे स्टेशन पर वेंडर का कार्य करता रहा। पुलिस ने शव कब्जे में ले पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!