BARASATHI. जौनपुर जिले के मड़ियाहू तहसील के एक लेखपाल का 500 की रिश्वत लेते हुए वीडियो प्रसारित होने के बाद तहसील कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। वीडियो में हल्का लेखपाल एक किसान से खसरा बनवाने के नाम पर किसान से रुपए लेता दिखाई दे रहा है पूर्व में किसान द्वारा रिश्वतखोर लेखपाल के विरुद्ध उपजिलाधिकारी को शिकायती प्रार्थना पत्र भी दिया जा चुका है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम नवीन कुमार ने हल्का लेखपाल संजीव कुमार से चार कार्य दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है।
जानकारी के अनुसार कुसा गांव निवासी एक किसान से खसरा बनवाने के नाम पर लेखपाल संजीव कुमार ने 500 लें लिया। इस दौरान किसी ने इस पूरे घटना क्रम का एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में प्रसारित कर दिया। वीडियो में किसान अपने जेब से 500 निकाल कर रिश्वतखोर लेखपाल को दें रहा है जो कि लेखपाल भी 500 गिनने के बाद अपने जेब में रख लिया। गुरुवार को मामला सोशल मीडिया में आने के बाद एसडीएम नवीन कुमार ने लेखपाल से चार कार्य दिवस के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। बीआरसी 24 न्यूज़ समाचार/वीडियो की पुष्टि नहीं करता है यह वायरल वीडियो है जिसके आधार पर समाचार को बनाया गया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी