Breaking News

SHAHGANJ NEWS. नपा सफाई कर्मचारी की पिटाई से भड़के पालिकाकर्मी सड़क पर फेंका कूड़ा

SHAHGANJ. जौनपुर जिले के शाहगंज नगर के आज़मगढ़ मार्ग स्थित महिला चिकित्सालय के सामने शनिवार को नगर पालिका के सफाई कर्मचारी आरिफ़ और एक युवक के बीच कूड़ा उठाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि युवक ने आरिफ़ की पिटाई कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पालिकाकर्मियों में आक्रोश फैल गया।
पीड़ित कर्मचारी के समर्थन में बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित कर्मचारियों ने ट्रॉली पर लदा कूड़ा सड़क पर फेंककर मार्ग को जाम कर दिया। देखते ही देखते सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और करीब आधे घंटे तक आवागमन बाधित रहा। कर्मचारी आरोपित युवक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे और हंगामा करते हुए प्रदर्शन करने लगे।
सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कर्मचारियों से वार्ता की और आरोपित युवक की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। पुलिस और ईओ के समझाने तथा कार्रवाई का भरोसा मिलने के बाद ही पालिका कर्मचारी शांत हुए और करीब आधे घंटे बाद बाद जाम समाप्त कराया गया।
इस संबंध में ईओ प्रदीप गिरी ने कहा, हम कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए हर कदम उठा रहे हैं। घटना की जांच कर आरोपित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कोतवाली पुलिस को तहरीर दे दिया गया है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!