Breaking News

JAUNPUR NEWS। वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे, हुआ चालान

जौनपुर जिले के सरपतहां पुलिस ने लगभग ढाई माह पूर्व क्षेत्र के भेला गांव निवासिनी एक किशोरी द्वारा किए गए आत्महत्या के मामले में वांछित एक अभियुक्त शनिवार को गाव के ही बस स्टाप के पास पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है।

गौरतलब हो कि ढाई माह पूर्व उक्त गांव निवासी चन्द्रभान बिंद की इकलौती पुत्री नंदिनी घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर छानबीन में जुटी हुई थी।इसी बीच शनिवार पूर्वाह्न 10.45के आसपास क्षेत्र भ्रमण के दौरान वांछित अभियुक्त भेला गांव स्थित बस स्टाप के पास थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम के हत्थे चढ़ गया। अभियुक्त अमन कुमार पुत्र कुलदीप राठौर गुजरात के सूरत शहर के देवी दर्शन सोसायटी प्लाट नंबर 99 का रहने वाला है।बहरहाल पुलिस मामले में विधिक कार्रवाई कर रही है ।इस दौरान उपनिरीक्षक प्रद्युम्न मणि त्रिपाठी कान्स्टेबल वीरेंद्र चौहान व हेड कांस्टेबल रघुपति राम मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!