Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहू में मिशन शक्ति फेस के तहत पुलिस ने नारियों को किया जागरूक

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू कोतवाली क्षेत्र के तहसील गेट पर मिशन शक्ति फेस 5 के तहत पुलिस ने नारी सुरक्षा सम्मान एवं स्वालंबन के लिए सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश योजना के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया।


सोमवार को मड़ियाहू कोतवाली प्रभारी अमित कुमार सिंह की देखरेख में मिशन शक्ति फेस 5 का अभियान चलाकर महिला कांस्टेबल संजना सिंह ने महिलाओं को जागरुक किया। जागरूक करते हुए नारी सुरक्षा स्वावलंबन के लिए पंपलेट देकर उनकी सुरक्षा और संरक्षा को बताया। पुलिस ने महिलाओं को जागरुक करते हुए बताया कि मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस एवं प्रदेश की पुलिस महिलाओं की सुरक्षा के लिए हमेशा खड़ी है। कोई भी राह चलते अथवा किसी भी समय महिलाओं के साथ कोई भी अनहोनी होती दिखे तो तुरंत आपातकालीन सेवा 112, विमेन पावर लाइन 1090 और किसी भी दुर्घटना पर एंबुलेंस सेवा 108 को कॉल करके सहायता पाया जा सकता है।

महिलाओं को जागरूक करने के लिए महिला कांस्टेबल संजना सिंह के अलावा उप निरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह, श्री प्रकाश तिवारी समेत अन्य मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!