MARIYAHU. अपना दल (एस) पार्टी की जिला इकाई मछलीशहर की मासिक बैठक आज जिला कार्यालय माड़ियाहू में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष माता बदल तिवारी का कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से स्वागत किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक मजबूती के बिना कोई भी चुनाव आसानी से नहीं जीता जा सकता, इसलिए कार्यकर्ता आपसी सहयोग और एकजुटता के साथ संगठन की पकड़ को मजबूत बनाएं।
विशिष्ट अतिथि माड़ियाहू विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने कहा कि पंचायती चुनाव निकट हैं और पार्टी तभी सफल होगी जब कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करना ही जीत की कुंजी है। विधायक ने कार्यकर्ताओं से नियमित रूप से जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझने और समाधान कराने पर जोर दिया।

प्रदेश उपाध्यक्ष (बौद्धिक मंच) राजनाथ पटेल ने कहा कि गांवों में चौपाल लगाकर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के विकास कार्यों और विचारों को लोगों तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि चौपाल लोगों तक सीधे संवाद का माध्यम है और इसके जरिए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया जा सकता है।
बैठक में नव निर्वाचित प्रदेश सचिव सुनील पटेल, जफराबाद कार्यवाहक विधानसभा अध्यक्ष कन्हैयालाल पटेल तथा जोन अध्यक्ष चंद्रभान पटेल का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल ने तीनों विधानसभा अध्यक्ष सभाजीत पटेल, सुधाकर पटेल और कन्हैयालाल पटेल के साथ संगठनात्मक समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी अध्यक्ष अपनी कमेटियों का गठन जल्द पूरा कर लें, ताकि आगामी चुनावों की तैयारियों में कोई कमी न रह जाए।

बैठक में जिला पंचायत सदस्य ललई सरोज, विजय बहादुर मौर्या, राम उजागीर मौर्या, चंद्रशेखर पटेल, रेखा पाण्डेय, तूफानी पटेल, सुरेंद्र पटेल, सार्जन पटेल, जीतेन्द्र पटेल, रवि गुप्ता, रवि पटेल, राहुल पटेल, गुड्डी पटेल, बबलू सरोज, रीना पटेल, अशोक दुबे, रिंकी चौरसिया, अनिल पटेल, धीरेन्द्र पटेल, रहमत अली, दीपक कुमार, रविशंकर, ऋषि जायसवाल, चंद्रकला पटेल, राजेश पटेल, राधेश्याम, विजय पटेल, अच्छेलाल माली, सुभम् माली सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक उत्साह, एकजुटता और आगामी चुनावी रणनीति के संकल्प के साथ सम्पन्न हुई।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी