Breaking News

JAUNPUR NEWS. मुफ्तीगंज सीएचसी से बीपी मशीन चोरी,मरीज हलकान

राजेंद्र प्रसाद विश्वकर्मा रपोर्टर

JAUNPUR. गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सीएचसी मुफ्तीगंज में बीपी मशीन चोर चुरा ले गये। बीपी मशीन की चोरी हो जाने से सीएचसी के डॉक्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। कोई इमरजेंसी मरीज बीपी नपवाने के लिए अगर पहुंच जाता है तो उसे परेशानी झेलनी पड़ रही है। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी बीपी मशीन के नहीं होने से मरीज को कोई दिक्कत नहीं होने का दावा कर रहे हैं। लेकिन चोरी की सूचना पुलिस तक डॉक्टरों द्वारा नहीं दी गई है।
बताया जाता है की मुफ्तीगंज सीएचसी में गत दिनों डॉक्टरों के लापरवाही से बीपी मशीन चोरी हो गई। चोरी गई सूचना पुलिस को नहीं देने से चोरी अबूझ पहेली बनी हुई है। लेकिन अस्पताल में आए मरीजों का बीपी बगैर चेक किए वापस भेज दिया जा रहा है अथवा उन्हें बाहर से अपना बीपी चेक करने के लिए कहा जा रहा है। इमर्जेन्सी में कोई बीपी का मरीज आ जाय तो बीपी के चक्कर में दम तोड़ देने का खतरा भी बना हुआ है।
बीपी मशीन की चोरी होने का खुलासा रविवार को इमर्जेन्सी ड्यूटी कर रही महिला डाक्टर ने बीपी की जांच करते समय किया बताया कि एक बीपी मशीन चोरी हो गयी है दूसरी खराब है। मरीजो को बीपी नापने के लिए बाहर भेजा जा रहा है।
वही सीएचसी प्रभारी डा. एस के पटेल ने दावा किया कि हमारे चेम्बर में बीपी मशीन है चोरी हो जाने से कोई कठिनाई नहीं आ रही है। इमर्जेन्सी में ड्यूटी करने वाले या तो काम नहीं करना चाहते या तो एक दूसरे के ऊपर ठिकरा फोड़ अपना पल्ला झाड़ ले रहे है।
जानकारी रहे कि सीएचसी में सीसीटीवी लगा हुआ है इसके बावजूद बीपी मशीन चोरी हो गई लेकिन चोर को पकड़ा नहीं जा सका है। ऐसा लगता है कि सीएचसी प्रशासन चोरी के बीपी मशीन पर कोई सख्त रुख अख्तियार अभी तक नहीं किया है। दबी जुबान लोग यह भी बता रहे हैं कि इस चोरी में स्टाप की मिली भगत है जिसके कारण चोरी को उजागिर करना नहीं चाह रहे है। इसीलिए चोरी की सूचना पुलिस को भी नहीं दी गई बल्कि छोटी चोरी समझ कर नजर अंदाज कर दिया गया है। इसी तरह कई चोरियां और हुई होगी जिसको अस्पताल के लोग छुपा रखे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!