Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में अज्ञात वाहन के कुचलने से मजदूर की दर्दनाक मौत

MARIYAHU.जौनपुर जिले के मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के वाराणसी रोड दिलावरपुर रेलवे फाटक पर सोमवार की रात अज्ञात वाहन से कुचलकर एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस में शव को कब्जे में लेते हुए मोर्चरी हाउस भिजवा दिया। बाद में पहुंचे परिजनों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया।
मड़ियाहूं नगर की काजीकोट मोहल्ला निवासी रमाशंकर प्रजापति का 45 वर्षीय पुत्र मनोज कुमार इधर-उधर घूम कर मजदूरी का काम करता था। सोमवार की रात वह दिलावरपुर स्थित रेलवे फाटक के पास किसी कार्य से पैदल जा रहा था कि एक अज्ञात वाहन से कुचल कर रात लगभग 10:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई। वाहन से कुचलने के बाद लोग जब घरों से बाहर निकले तो मनोज का शव सड़क पर पड़ा हुआ था। किसी ने सूचना मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस को दिया सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेते हुए कोतवाली ले आई उसके बाद उसे मोर्चरी हाउस भिजवा दिया और शव की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचना दिया। सूचना पर पहुंचे परिजनों के साथ मृतक का भाई विनोद ने अज्ञात वाहन के खिलाफ तहरीर दिया पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। परिजन मंगलवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी हाउस से ले गए।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!