RAMPUR. जौनपुर जिले के सकरा गांव में कृषि विपणन योजनान्तर्गत सकरा जीतापुर मार्ग मानक के विपरीत काली सड़क बनाई जाने पर रविवार को ग्रामीणों ने जमकर विरोध किया। इस दौरान उखड़ रही गिट्टियों को दिखाकर ग्रामीणों ने विरोध जताया।

बताया जाता है कि रविवार को पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सकरा जीरापुर मार्ग जो 2.5 किमी था सकरा ग्राम सभा के मुसहर बस्ती से लेकर यादव बस्ती तक सड़क निर्माण हो रहा था ठेकेदार रोड को डामर द्वारा काली किया जा रहा था। आरोप है कि 143.37 लाख रूपए की लागत से बन रही सड़क एक तरफ ठेकेदार द्वारा बनाई जा रही थी दूसरी तरफ सड़क की गिट्टिया उखड़ती जा रही थी जिसके कारण ग्रामीणों ने मानक के विपरीत सड़क बनाने का आरोप लगाते हुए विरोध करना शुरू कर दिया इसकी सूचना संबंधित पीडब्ल्यूडी जेई राजेश पाल को लगी तो उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि अभी तो सड़क निर्माणाधीन में है कोई गड़बड़ी आएगा तो उसकी पुनः मरम्मत किया जाएगा।

विरोध के दौरान सुरेश चंद्र यादव, पत्रकार जय सिंह, ओम प्रकाश यादव, लाल मणि पाल, विपिन सरोज, नन्हे पाल, राम किशुनपाल, अनिल यादव राय साहब यादव मौजूद रहे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी