JAUNPUR. जौनपुर नगर के राज कालोनी स्थित किड्स वर्ड स्कूल में सोमवार को वार्षिकोत्सव का आयोजन मैंनेजर नूतन यशपाल सिंह द्वारा जिला विद्यालय निरीक्षक, एसडीएम सदर व तहसीलदार की उपस्थिति में संपन्न कराया गया। जिसमें बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम, रोमांचक खेल प्रस्तुत किए। स्वादिष्ट व्यंजनों का स्टाल लगाया था। बच्चों ने साउथ मिक्सिंग व मराठी थीम के भी गाने व नृत्य प्रस्तुत किए

जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि आधुनिक वैज्ञानिक युग में बच्चों को अब तकनीकी शिक्षा पर विशेष जोर देना चाहिए।इसके अलावा खेलकूद व योगा पर भी ध्यान केंद्रित करना चाहिए। मजिस्ट्रेट महेश कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ दिमाग रहता है। विकसित राष्ट्र के निर्माण में शिक्षा व स्वास्थ्य का महत्वपूर्ण योगदान है। इस अवसर पर अध्यापक सुमित मौर्य,सरिता दूबे, कुसुम पाठक व अन्य स्टाफ मौजूद थे।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी