Breaking News

जौनपुर। खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता- डा. आरके पटेल विधायक

जौनपुर। जिले के रामनगर विकास खंड में ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का उद्घाटन बासापुर खेल मैदान में मुख्य अतिथि मडियाहूं विधानसभा के विधायक डॉ. आर.के. पटेल ने फीता काटकर खेल का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर विधायक डॉक्टर आर के पटेल ने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता व उन्हें अपनी प्रतिभा को विकसित करने का अवसर मिलता है। हमारी सरकार खेल को बढ़ावा देने के लिए हर विकास खंड स्तर पर एक नया स्टेडियम बनवाने का कार्य कर रही है। पूर्व मंडल अध्यक्ष मड़ियाहूं भाजपा राजेश सिंह ने खण्ड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता व डॉ अजय सिंह ने भी अपने विचारों को रखा।

प्रतियोगिता में कुल 600 बच्चों ने अलग अलग खेलो मे प्रतिभाग किया। 50 मीटर की दौड़ में कसियांव न्याय पंचायत के जवंसीपुर प्राथमिक विद्यालय से अंकित तिवारी प्रथम स्थान प्राप्त किया। सभी बच्चों को विधायक ने पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया।

इस अवसर पर डॉक्टर अरुण सिंह अध्यक्ष शिक्षक संघ, श्री रवि चंद्र यादव, राजेश बहादुर सिंह मुन्ना, सुरेश यादव, विनोद सिंह, राजेश्वर मिश्र, शैलजा कटिहार, विभा सिंह, प्रेमशंकर तिवारी, राजेश विश्वकर्मा, अरूण शर्मा बड़ी संख्या में छात्र शिक्षक एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!