Breaking News

BARASATHI NEWS. बरसठी के C.E.(पी.आर.डी.) विकास यादव पर लापरवाही का आरोप, CDO से कार्रवाई की माँग

BARASATHI. जौनपुर जिले के बरसठी विकास खंड में तैनात C.E.(पी.आर.डी.) विकास यादव पर कार्य में लापरवाही और अनियमितता के गंभीर आरोप लगाए गए हैं। खंड विकास अधिकारी (BDO) बरसठी द्वारा इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी (CDO) जौनपुर को एक विस्तृत रिपोर्ट भेजकर आवश्यक कार्रवाई की संस्तुति की गई है।
खण्ड विकास अधिकारी द्वारा भेजे गए पत्र के अनुसार अधिकारी विकास यादव न तो उपस्थिति रजिस्टर पर हस्ताक्षर करते हैं, न ही साप्ताहिक बैठकों में भाग लेते हैं। इसके साथ ही उन पर आरोप है कि वह कार्यालय न आकर घर से ही मनमाने ढंग से कार्य संचालन करते हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

Add

पत्र में कहा गया है कि उनके द्वारा ग्राम पंचायतों में किए जा रहे कार्यों की प्राक्कलन एवं एमबी बुकिंग में अनियमितताओं की शिकायतें लगातार मिल रही हैं। इन शिकायतों की त्रिस्तरीय समिति द्वारा जाँच भी पूरी कर ली गई है, जिसकी रिपोर्ट मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय को भेज दी गई है।
खंड विकास अधिकारी ने सीडीओ जौनपुर से आग्रह किया है कि शिकायतों एवं जाँच रिपोर्ट के आधार पर विकास यादव के खिलाफ उचित विभागीय कार्रवाई की जाए। इस पत्र की प्रतिलिपि जिला पंचायत राज अधिकारी एवं जिलाधिकारी जौनपुर को भी प्रेषित की गई है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!