Breaking News

MARIYAHU NEWS. जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 13 दिसंबर को, 6573 अभ्यर्थी होंगे शामिल

MARIYAHU. जौनपुर जिले के पी.एम. श्री जवाहर नवोदय विद्यालय मड़ियाहूं, जौनपुर के प्राचार्य मुदित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 (कक्षा 6) आगामी 13 दिसंबर 2025, दिन शनिवार को जिला जौनपुर के 10 परीक्षा केन्द्रों पर एक साथ आयोजित की जाएगी।
परीक्षा प्रातः 11:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक संचालित होगी। इस महत्वपूर्ण परीक्षा में जनपद के कुल 6573 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
प्राचार्य ने सभी अभ्यर्थियों से अपील की है कि परीक्षा में शामिल होने के लिए अपने साथ एक मान्य पहचान पत्र अवश्य लेकर आएं, अन्यथा प्रवेश बाधित हो सकता है।
परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!