Breaking News

MARIYAHU NEWS. सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह का 359वां प्रकाश पर्व श्रद्धा से मनाया गया

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं में सिखों के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व रविवार को मड़ियाहूं नगर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर नगर में कीर्तन एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें सिख संगत के साथ नगर के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
रविवार को सिख समुदाय की ओर से संगत मड़ियाहूं के तत्वावधान में गुरु गोविंद सिंह जी का 359वां प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। दोपहर करीब दो बजे स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज के पास से शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। बैंड-बाजे की धुन पर भजन-कीर्तन करते हुए संगत आगे बढ़ती रही।
इस दौरान रागी जत्था ज्ञानी नरेंद्र सिंह, गुरु बाग वाराणसी द्वारा किए गए कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शोभायात्रा में गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी के आगे सिख समुदाय की महिलाएं पानी छिड़कते एवं झाड़ू लगाते हुए चल रही थीं। मार्ग में “वाहे गुरु जी का खालसा, वाहे गुरु जी की फतेह” के जयकारे गूंजते रहे।
खालसा सेवक जत्था सीतापुर से आई गतका पार्टी ने विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। वहीं बच्चों द्वारा प्रस्तुत मनोहारी सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने शोभायात्रा को और भव्य बना दिया।
नगर कीर्तन स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज से प्रारंभ होकर गुरुद्वारा नानक शाही मिश्राना, कोतवाली, शहीद सरदार भगत सिंह तिराहा, डाक बंगला होते हुए शाम करीब सात बजे गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा वाराणसी पहुंचा, जहां श्रद्धालुओं ने गुरु घर में हाजिरी लगाई।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!