KERAKAT. जौनपुर जिले के केराकत थाना पुलिस ने प्रतिबंधित मांझा की बिक्री करने वाले दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से कुल 503 बंडल प्रतिबंधित मांझा बरामद किया है।
प्रभारी थाना केराकत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम नरहन में कार्रवाई करते हुए अभियुक्त दीपक कुमार पुत्र शम्भू रतन निवासी नरहन, थाना केराकत तथा उदय प्रताप गुप्ता पुत्र श्याम रतन गुप्ता निवासी नरहन, थाना केराकत को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान दीपक कुमार के कब्जे से 307 विभिन्न रंगों के बंडल तथा उदय प्रताप गुप्ता के कब्जे से 196 विभिन्न रंगों के बंडल प्रतिबंधित मांझा बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार बरामद मांझा मानव जीवन एवं पर्यावरण के लिए अत्यंत घातक है। इस संबंध में थाना केराकत पर अभियुक्त दीपक कुमार के विरुद्ध मुकदमा संख्या 378/25 तथा अभियुक्त उदय प्रताप गुप्ता के विरुद्ध मुकदमा संख्या 379/25 धारा 223बी, 293, 125 बीएनएस एवं 5/15 पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी