Breaking News

MIRZAPUR NEWS. ग्रापए होगा डिजिटल, समय सीमा में सदस्यता उपलब्ध नहीं कराने पर जिलाध्यक्ष पर होगी कार्रवाई-महेंद्र नाथ सिंह

बृजराज चौरसिया एडिटर-इन-चीफ BRC

MIRZAPUR. मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल स्थित गोयनका धर्मशाला में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्य समिति की बैठक रविवार को आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश के सभी 18 मंडलों के मंडल अध्यक्ष और 75 जिलों के जिलाध्यक्ष सहित संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया।
प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह ने अपने संबोधन में घोषणा की कि एसोसिएशन की एक वेबसाइट बनाई जा रही है, जिस पर संगठन से संबंधित सभी डाटा उपलब्ध होंगे। उन्होंने जिलाध्यक्षों को 31 जनवरी तक हर हाल में सदस्यता पूरी कराने का निर्देश दिया और कहा कि लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

फोटो- बैठक में भाग ले रहे हैं मंडल के पदाधिकारी एवं जिलाध्यक्ष

प्रदेश संरक्षक डॉ. के. एन. राय ने सुझाव दिया कि मुख्यमंत्री से वार्ता के लिए एक प्रतिनिधिमंडल गठित किया जाए। साथ ही संगठन के कानूनी मामलों में राय देने के लिए एक प्रदेश विधिक टीम का गठन किया जाए।
प्रदेश महामंत्री डॉ. संजय द्विवेदी ने कहा कि संगठन अपने पदाधिकारियों के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम को अन्य प्रदेश पदाधिकारियों ने भी संबोधित किया।

फोटो- बैठक में भाग लेने पहुंचे जौनपुर से ग्रापए के पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब दुबे गोल घेरे में

अतिथियों का स्वागत विंध्याचल मंडल अध्यक्ष रूपेश पांडेय और जिलाध्यक्ष अजय ओझा ने किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश संरक्षक होशिला प्रसाद त्रिपाठी ने किया।

फोटो- बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों के साथ मंडल महामंत्री प्रदीप पांडेय गोल घेरे में

इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष छोटेलाल चौधरी, प्रदेश मीडिया प्रभारी राजेश अग्रहरी, डॉ. राज सिंह, अखिलेश मिश्रा, अमृतलाल अग्रहरी, देव प्रकाश मिश्रा, विभूति भूषण सिंह, ज्ञान दास गुप्ता, संजीव कुमार संजू सहित कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

फोटो- प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ जी का स्वागत करते जौनपुर के पदाधिकारी गण

बैठक में जौनपुर ने सहभागिता कर किसका किया स्वागत
ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी बैठक में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ सिंह जी को जौनपुर जनपद की तरफ से अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह महासचिव डॉ संजय द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष विंदेश्वरी सिंह जी, जिलाध्यक्ष संजय अस्थाना, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल, तहसील अध्यक्ष मडियाहूं बृजराज चौरसिया ने भेंट कर स्वागत किया।

फोटो- बैठक में उपस्थित जिला उपाध्यक्ष प्रमोद जायसवाल एवं तहसील अध्यक्ष मड़ियाहूं बृजराज चौरसिया

इसके अलावा बैठक में जौनपुर से ग्रापए प्रभारी महाराष्ट्र एवं मंडल महामंत्री प्रदीप पांडेय, प्रदेश कार्य समिति सदस्य डा. नीरज सोनी, पूर्व जिलाध्यक्ष गुलाब पांडेय ने भी बैठक में भाग लिया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!