Breaking News

JAUNPUR NEWS. शीत लहर को देखते हुए जिले में दूसरी बार 24 दिसंबर तक बंद हुआ विद्यालय

JAUNPUR. जौनपुर जिले में अत्यधिक ठंड और शीतलहर को देखते हुए जिलाधिकारी ने एक बार फिर मान्यता प्राप्त सहायता प्राप्त एवं अन्य बोर्ड की विद्यालयों को 24 दिसंबर तक बंद कर दिया है। विद्यालय को बंद करने की सूचना जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए वॉइस ऑडियो भेज कर सूचना दी है।
मालूम हो कि एक हफ्ते से जौनपुर जिले में शीत लहर का प्रकोप जारी है जिसके तहत जिलाधिकारी के आदेश पर 22 दिसंबर तक विद्यालय एक से आठ तक बंद किया गया था। अब एक बार फिर जिलाधिकारी महोदय की अनुमति के क्रम में दिनांक 23 दिसम्बर एवँ 24 दिसम्बर 2025 तक कक्षा 1 से 8 तक सभी परिषदीय विद्यालय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, सीबीएसई / आईसीएसई /उ0प्र0 बोर्ड के विद्यालय केवल बच्चों हेतु बंद रहेंगे !
यहाँ ध्यातव्य है कि सभी विद्यालयों के शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक स्टाफ विद्यालय पर समय से उपस्थित होकर विभागीय कार्य/SIR का कार्य एवँ अन्य सरकारी दायित्व का निर्वहन सुचारू रूप से सम्पन्न करेंगे ! सभी खण्ड शिक्षाधिकारी इसका कड़ाई से अनुपालन करायें ! यह आदेश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी जौनपुर द्वारा वॉइस रिकॉर्डिंग से प्रसारित किया गया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!