JAUNPUR. जौनपुर शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से सोमवार को पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा अतिक्रमण एवं अवैध पार्किंग के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान यातायात प्रभारी के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर संचालित किया गया।
अभियान के दौरान चौरा माता मंदिर, ओलंदगंज, शाही पुल, कोतवाली तिराहा, सब्जी मंडी तथा सूतहट्टी से भंडारी तक सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों, ठेला-खोमचा एवं फुटपाथ पर लगाई गई दुकानों को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था में सुधार हो सके और आमजन को जाम की समस्या से राहत मिल सके।
इसके साथ ही हाईवे एवं शहर क्षेत्र में संचालित ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर आगे व पीछे रेट्रो-रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए। यातायात पुलिस ने वाहन चालकों एवं आम नागरिकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।
यातायात पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में सुव्यवस्थित एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार का अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी