Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं तहसील में चुनावी रणनीति तेज, निर्विवाद अधिवक्ता को अध्यक्ष बनाने की लिए कवायद शुरू

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं तहसील में अभी तहसील बार एसोसिएशन का चुनाव होने के लिए सात माह बाकी है। इसके बावजूद तहसील में चुनावी रणनीति अध्यक्ष बनाने की तेज हो चुकी है और जगह-जगह चर्चाओं का दौर चल रहा है कि इस बार एक ऐसे वरिष्ठ अधिवक्ता की चेहरा अध्यक्ष पद के लिए सामने लाया जाए जो निर्विवाद हो और वह अध्यक्ष पद का कुर्सी संभाले।

फोटो- वरिष्ठ अधिवक्ता अभय राज सिंह भावी अध्यक्ष प्रत्याशी

जी हां आपने सही पढ़ा ! मड़ियाहूं तहसील में ऐसे ही एक अधिवक्ता का नाम लिया जा रहा है जो सभी अधिवक्ताओं में सबसे वरिष्ठ माना जा रहे हैं वह अधिवक्ता है अभय राज सिंह जी। श्री सिंह बरसठी विकासखंड के भदरांव गांव के निवासी है वह जनपद के कलेक्ट्रेट से लेकर मड़ियाहूं तहसील एवं निगोह तहसील तक अपनी वकालत का अलख जगा चुके हैं। श्री सिंह मड़ियाहूं तहसील का निर्विवाद अधिवक्ता माने जा रहे हैं इसके अलावा श्री सिंह पहचान के मोहताज नहीं है। उनको मडियाहू तहसील में वर्तमान समय में कोई भी ऐसा अधिवक्ता नहीं है चाहे वह जूनियर हो अथवा वरिष्ठ हो अथवा अभी-अभी तहसील में वकालत करने आया हो सभी उन्हें बखूबी जानते हैं।
वरिष्ठ अधिवक्ता अभय राज सिंह को अध्यक्ष बनाने के लिए 7 महीना पहले से ही उनके चुनाव लड़ने की घोषणा उनके अगल-बगल एवं साथी अधिवक्ताओं ने कर दिया है और उनकी सहमति भी दबी जुबान अभी चल रही है। फिलहाल ऐसा माना जा रहा है अगर मड़ियाहूं बार एसोसिएशन का चुनाव वरिष्ठ अधिवक्ता अभय राज सिंह लड़ते हैं तो और प्रत्याशियों के लिए मिल का पत्थर साबित होगा।
फिलहाल बीआरसी 24 न्यूज़ ने अभय राज सिंह वरिष्ठ अधिवक्ता से उनकी चुनाव लड़ने की मंसा को पूछा तो उन्होंने कहा कि अगर वरिष्ठ अधिवक्ता मुझे चुनाव में लड़ाते हैं तो मैं उनका सम्मान जरूर करूंगा।
इस संबंध में वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार सिंह, इंद्रजीत भारती, सुरेंद्र प्रसाद सिंह, अनिसुर्रहमान अंसारी, कमलेश सिंह, राम सिंह, बंशराज मिश्रा, रविंद्र बहादुर सिंह, अमरनाथ बिन्द, विजय प्रकाश गौतम, रामधारी यादव, सीपी श्रीवास्तव समेत तमाम अधिवक्ताओं ने वरिष्ठ अधिवक्ता अभय राज सिंह के सम्मान में खड़े रहने का पूर्ण संकल्प लिया है। ऐसा लगता है कि वरिष्ठ अधिवक्ता अभय राज सिंह को अध्यक्ष बनने के लिए यह तो अभी थोड़ी है कारवां अभी बाकी है।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!