Breaking News

MARIYAHU NEWS. जन विकास संस्थान उड़ान परियोजना फेस-2 द्वारा बैठक का हुआ आयोजन

सिकन्दर भारती रिपोर्टर BRC24NEWS 

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मडियाहू विकास खंड के सभागार में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक जन विकास संस्थान के फाउंडर राजमणि गौतम के नेतृत्व में किया गया। बैठक की अध्यक्षता बेबी गौतम ने किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ अरुण कुमार भारती एवं विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी उदयभान कुशवाहा रहे। संस्था के उद्देश्यों के बारे में जानकारी देते हुए संस्था प्रमुख ने बताया कि सामाजिक उत्थान हेतु एवं दलित वंचित एवं मुसहर बाल विवाह उत्थान हेतु यह संस्थान लगातार कार्य कर रही है। जिसमें स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल विवाह रोकथाम नेतृत्व कौशल लीडरशीप एवं बालिकाओं को व्यावसायिक प्रशिक्षण को लेकर संस्था गंभीर है।
उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि द्वारा स्वास्थ्य संबंधित जानकारी देते हुए महिलाओं में होने वाली कमियों और स्वास्थ्य विभाग से मिलने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए ग्राम प्रधानों ने स्वच्छ भारत मिशन के तहत चलने वाले लाभ आवास पेंशन की योजनाओं के बारे में जानकारी दी और उनका लाभ प्राप्त करने हेतु दिशा निर्देश दिया ।
इस इस मौके पर बैठक में दलित, बनवासी एवं बालिकाओं भारी संख्या में मौजूद रही।
कार्यक्रम का संचालन शिव प्रकाश गौतम ने किया। इस मौके पर ग्राम प्रधान अहिरौली महेंद्र पटेल एवं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रामपुर नद्दी सत्य प्रकाश गौतम सहित संस्थान में कार्यरत सुनीता मौर्य सुषमा सुनिधि नवनीत दिलीप कुमार सहित कल 16 ग्राम पंचायत से लगभग सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रही।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!