Breaking News

NEWRIYA NEWS. बबूल के पेड़ पर 28 वर्षीय युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता मिला शव, गांव में सनसनी

NEWRIYA. जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के काजीहद गांव में बुधवार की सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बबूल के पेड़ से युवक की फांसी की फंदे पर संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता शव देखे जाने से गांव में हड़कंप मच गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतर कर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है परिजनों में युवक की मौत पर मातम पसरा हुआ है।
बताया जाता है कि काजीहद गांव निवासी 28 वर्षीय सोनू पाल पुत्र पंधारी पाल का शव बुधवार सुबह घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत में बबूल के पेड़ से फांसी के फंदे पर लटकता मिला। शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देखा तो गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने सूचना परिजनों और पुलिस को दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने बबुल के पेड़ से शव को उतारकर अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों की माना जाए तो मृतक युवक के खिलाफ एक दिन पहले पड़ोस की महिला के साथ मारपीट हुई थी जिसमें युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ था। आशंका जताई जा रही है मुकदमे से युवक डिप्रेशन में था। इसी तनाव में मृतक युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं परिजनों ने आरोप लगाया कि बिना जांच किये पुलिस महिला के कहने पर फर्जी मुकदमा दर्ज किया है। अगर पुलिस जांच के बाद कार्रवाई करती तो शायद युवक की जान नहीं जाती।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!