BARASATHI. जौनपुर जिले की बरसठी थाना क्षेत्र के सहरमा गांव में चोरों ने एक पंपिंग सेट पर बने मकान की छत को तोड़कर उसकी अंदर रखा स्टेबलाइजर एवं अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए।
बताया जाता है कि सहरमा गांव निवासी वीरेंद्र बहादुर सिंह घर से 200 मीटर दूर पर एक कमरा बनाकर सिंचाई के लिए तीन हॉर्स पावर का समरसेबल लगाकर उसमें एक बड़ा सा स्टेबलाइजर लगा रखा था चोरों ने 22 दिसंबर की रात कमरे की छत पर चढ़कर उसकी पटिया को तोड़कर अंदर घुस गए और उसमें रखा हजारों रुपए की कीमती स्टेबलाइजर चुरा ले गए। चोरी पीड़ित वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बरसठी थाना पुलिस को चोरी की सूचना दे दिया है लेकिन लिखित सूचना के बावजूद अभी तक पुलिस ने ना तो मुकदमा दर्ज किया और ना कोई कारवाई किया। चोरी से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी