Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती ‘सुशासन दिवस’ के रूप में मनाई गई

MARIYAHU. मड़ियाहूं में सुशासन के शाश्वत आदर्श, सहजता एवं सहृदयता के प्रतीक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं ‘भारत रत्न’ श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की 101वीं जयंती मण्डल मड़ियाहूं के बूथ संख्या 64 पर ‘सुशासन दिवस’ के रूप में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई।
कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व मण्डल अध्यक्ष राजेश सिंह ने अटल बिहारी वाजपेयी जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि एक राजनेता से राष्ट्रनेता तक की उनकी यशस्वी यात्रा भारतीय राजनीति के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी नीतियों में दूरदृष्टि, नेतृत्व में सेवा भाव और निर्णयों में अद्भुत राजनीतिक कुशलता थी।
उन्होंने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने माँ भारती के मस्तक को ऊँचा करने और राष्ट्र की उन्नति हेतु अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। लोकतंत्र के प्रति उनकी अगाध आस्था आज भी देशवासियों के लिए मार्गदर्शक है।
इस अवसर पर सभासद अरविंद चौरसिया, बबलू सोनकर, रवि मौर्य, शेर बहादुर मौर्य, पूर्व सभासद मनोज चौरसिया, अनिल गुप्ता, मोहनलाल चौरसिया, महेश चौहान, संतोष गुप्ता सहित कई भाजपा कार्यकर्ता व गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!