Breaking News

RAMPUR NEWS. जिलाधिकारी ने गरीबों में बांटा कंबल

RAMPUR. रामपुर ब्लॉक परिसर में ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह के द्वारा क्षेत्र के वनवासी लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ दिनेश चंद्र जिलाधिकारी जौनपुर एवं विशिष्ट अतिथि ध्रुव खड़िया मुख्य विकास अधिकारी जौनपुर रहे। जिलाधिकारी ने कहा कड़ाके की ठंड से ठिठुरते गरीब असहाय लोगों को कंबल वितरित करना पुण्य का कार्य है। यह कार्य सभी लोगों को श्रद्धापूर्वक करना चाहिए। जिलाधिकारी ने लगभग 1200 वनवासी लोगों अपने हाथों से कंबल वितरित किए।

ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ने कहा मैं प्रतिवर्ष ठंड में ठिठुर रहे गरीबों को कंबल वितरित करता हूं। इससे ठंड से लोगों को राहत मिलेगी। खंड विकास अधिकारी अभिनव सरोज ने कहा कंबल वितरण व सभी पात्रों को सरकारी योजना का लाभ दिलवाना मेरा प्रयास रहता है। मैं ब्लॉक में सदैव अपने सचिव के माध्यम से सभी को जन कल्याणी योजनाओं को दिलवाने का कार्य करता हूं। सभी मुसहर समुदाय को अपने हाथों से जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, ब्लॉक प्रमुख व बीडीओ रामपुर ने कंबल एवं लंच पैकेट दिए। कंबल पाकर गरीबों में खुशी की लहर आ गई। लोगों ने कहा इतना अच्छा गुणवत्तापूर्ण कंबल अभी तक हम लोगों ने नहीं पाया आज यहां पाकर बहुत खुशी हुई। इस कार्यक्रम में नायब तहसीलदार संदीप सिंह, एडीओ पंचायत अवधनारायण , खंड शिक्षा अधिकारी अश्वनी सिंह,आदि मौजूद रहे।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!