लखनऊ। जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और महाराजगंज के ब्लॉक प्रमुख पति विनय सिंह एवं उनकी सरकारी गनर के खिलाफ लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज होने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गया है।
बताया जाता है कि लखनऊ की सुल्तानपुर रोड पर स्वास्तिक सिटी में महराजगंज के ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह का मकान है। इसी के दूसरे हिस्से में कोडिन सिरप के मामले में जेल जा चुके बर्खास्त सिपाही आलोक सिंह का भी मकान है उसी के ठीक बगल जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह का भी मकान होना बताया जा रहा है।

सोमवार को जौनपुर महराजगंज के ब्लॉक प्रमुख मांडवी सिंह के पति विनय सिंह का रास्ते को कब्जाने को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें विनय सिंह कहते हुए दिख रहे हैं कि धनंजय सिंह है इनसे बात कर ले इसके बाद ग्रामीणों ने बात करने से इनकार कर दिया।
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सोमवार को महाराजगंज के ब्लॉक प्रमुख पति विनय सिंह अपने प्लांट के दक्षिणी हिस्से में 20 फीट के रास्ते में दीवाल खड़ी कर रास्ते को कब्जा करना चाह रहे थे जिसका विरोध प्लांट के अंदर रह रहे कालोनी वासियों ने जोरो से करना शुरू कर दिया। बताया जाता है कि प्रमुख पति के कागजात में दक्षिण तरफ 20 फुट का रास्ता भी दर्शाया गया है इसी रास्ते से आना-जाना भी बताया जा रहा है। जिसको लेकर कॉलोनी के लोग रास्ता कब्जाने का विरोध करने लगे और आरोप लगाया गया कि विनय सिंह अपने कई असलहाधारी साथियों के साथ धमकाने लगे और धनंजय सिंह का नाम बार-बार लेने लगे।
इसी मामले में जौनपुर के पूर्व सांसद धनंजय सिंह और विनय सिंह समेत अन्य लोगों के खिलाफ सुशांत गोल्फ सिटी थाने में मुकदमा दर्ज हुआ। विनय सिंह की तरफ से भी कॉलोनी वासियों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज हुआ है। क्रॉस मुकदमा दर्ज करने पर पुलिस कमिश्नर ने सुशांत गोल्फ थाने के इंचार्ज उपेंद्र सिंह को लाइन हाजिर कर दिया है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी