Breaking News

MARIYAHU NEWS. चीनी मांझा गले में फंसने से पत्रकार गंभीर घायल, बिक्री पर कोई रोक नहीं

MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहू तहसील क्षेत्र के एक दैनिक अखबार के पत्रकार प्रतिबंधित चीनी मांझे से घायल हो जाने से उन्हें एक प्राइवेट चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां पत्रकार को खतरे से बाहर बताया जा रहा है। पत्रकार के गले में चोटे आई है। 2026 की शुरू होते है पत्रकार भी मंझा की चपेट में आया, पत्रकारों में आक्रोश गहराया।

फोटो- चीनी मांझा को दिखाते पत्रकार शमीम

बताया जाता है कि मड़ियाहूं नगर निवासी एक दैनिक अखबार के पत्रकार शमीम अहमद 43 वर्ष खबर कवरेज के लिए जौनपुर की तरफ बाईक से जा रहे थे वह जैसे ही शीतलगंज बाजार के मिर्जापुर गांव में पहुंचे थे तभी एक पतंग से टूटकर चीनी मांझा जाकर उनके गले में लिपट गया। उन्होंने तुरंत उसे हाथ के सहारे रोका लेकिन तब तक उनका गला घायल हो चुका था और वह बाइक समेत जमीन पर गिर पड़े।
पत्रकार के जमीन पर गिरने के बाद आसपास के लोग भी दौड़कर मौके पर पहुंचे और गले में फंसे चीनी मांझे को हटाने में सहयोग करते हुए उन्हें स्थानीय चिकित्सक के पास ले गए जहां उनको मलहम पट्टी कराया गया।

फोटो- भाजयुमो के जिला अध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह द्वारा सोशल मीडिया पर डाला गया पोस्ट

घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को भी दी गई पुलिस ने आश्वासन दिया कि घटना की जांच की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किया जाएगा।
जनपद में आए दिन चीनी मांझे से किसी ने किसी की मौत हो जा रही है इसके बावजूद बिक्री पर कोई भी रोक नहीं लग पा रहा है। जिसके कारण घायल और मौत होने की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। मड़ियाहू नगर में भी धड़ल्ले से चीनी मांझे की बिक्री की जा रही है इसके बाद भी मड़ियाहूं कोतवाली पुलिस मामूली सा अभियान चलाकर हाथ पर हाथ धरे बैठ गई है और पतंग दुकानदार बच्चों में धड़ल्ले से मांझा रूपी मौत बांट रहे हैं। वही भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अखिल प्रताप सिंह ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा है कि अगर मडियाहूं नगर में चीनी मांझे की बिक्री को नहीं रोका जाता है तो शीघ्र ही एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!