RAMPUR. जौनपुर जिले की रामपुर थाना पुलिस ने सर्दी कोहरा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए ग्राम सभा में ग्राम सुरक्षा समिति के गठन करने का कार्य शुरू कर दिया है।
बताया जाता है कि रामपुर थाना क्षेत्र में 59 ग्राम सभा निहित है जिसमें ग्राम सुरक्षा समितियां कार्य नहीं कर रही थी। जिसके कारण रामपुर इंस्पेक्टर ने समस्त ग्राम सभा में ग्राम सुरक्षा समितियों की नियुक्ति करने के लिए कमर कस लिया है।
बता दे की विगत दिनों ठंड के मौसम में कोहरा अत्यधिक होने के कारण चोरी समेत अन्य घटनाएं बढ़ने की आशंका प्रबल हो जाती है साथ में आगामी पंचायत चुनाव भी है जहां गांव में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ी हुई है और लोग अपनी-अपने प्रत्याशियों की जीत के लिए दावेदारी भी कर रहे हैं। इस दौरान कोई अप्रिय घटनाएं भी होने की संभावना पुलिस को दिखाई पड़ रही है। जिसके कारण ग्राम सुरक्षा समितियां से पुलिस इन घटनाओं की सूचना लेने के लिए कवायत शुरू कर दिया है।
इंस्पेक्टर विनोद कुमार ने बताया कि ग्राम सुरक्षा समिति में ऐसे व्यक्तियों को गठित किया जाएगा जो गांव का संभ्रांत व्यक्ति हो और पुलिस का सहयोगी हो साथ में उनके पास अगर लाइसेंसी असलहां हो तो और भी अच्छा है।
उन्होंने ऐसे 59 ग्राम सभाओं के संभ्रांत व्यक्तियों से अपील किया है कि अगर ग्राम सुरक्षा समिति के गठन में अपना योगदान देना चाहे तो वह थाने पर पहुंचकर अपना नाम पता आधार कार्ड के साथ दर्ज करा कर पुलिस का सहयोग करने में अपनी भूमिका अदा करें।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी