RAMPUR. जौनपुर जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी (चैनपुर)निवासी एक युवक ने नीम के पेड़ में दुपट्टा से फांसी लगाकर इहलीला समाप्त कर लिया
प्राप्त जानकारी के अनुसार सूरज उर्फ भीम चौहान (30)पुत्र जटाशंकर आज सुबह 9 बजे सधीरनगंज में पान की दुकान पर सामान लगाकर पिता जी से घर जाने के लिए कहकर चला गया।
दोपहर 2बजे के लगभग गांव का ही एक व्यक्ति सरसो की भराई करने के लिए गांव के बगीचे में गया तो देखा कि सूरज उर्फ भीम नीम की डाल पर दुपट्टा के सहारे झूल रहा था जिसकी जानकारी उसने भीम के पिता जटाशंकर को दिया, घटना की जानकारी मिलते ही मोके पर भारी संख्या में भीड़ जुट गई, ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस को सूचना दिया सूचना मिलते ही रामपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मय फोर्स मौके पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतरवाया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, इस सम्बंध में थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि नीम के डाल पर दुपट्टे के सहारे एक 30वर्षीय युवक झूल रहा था जिसकी पहचान गांव के ही सूरज उर्फ भीम चौहान के रूप में हुई है शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
मृतक के पिता जटाशंकर चौहान ने बताया कि सूरज उर्फ भीम सधीरनगंज बाजार में पान की दुकान चलाता है और आज सुबह नौ बजे के लगभग दुकान पर सामान लगाकर घर नहाने खाने के लिए गया था पता नहीं कैसे बगीचे में पहुचकर नीम के पेड़ की डाल पर दुपट्टा को गले में लगाकर झूल कर मौत को गले लगा लिया ।पिता जटाशंकर ने बताया कि सूरज की पत्नी डेढ़ साल पहले रक्षा बन्धन पर मायके गई फिर वापस नहीं आई, सूरज के दो बच्चे हैं बड़ी लड़की अंशिका 8वर्ष व लड़का कल्लू 6वर्ष का है।दोनों बच्चों के माता पहले ही चली गई थी अब पिता ही दुनिया से चला गया, गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी दो मासूम बच्चे हुए अनाथ, ग्रामीणों की माने तो सूरज स्वभाव से बहुत ही सरल था।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी