MARIYAHU. जौनपुर जिले के मड़ियाहूं पुलिस ने महिला के गले से सोने की चैन छीनकर फरार हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार यह घटना बीते 28 दिसंबर की है, पीड़िता की तहरीर पर मड़ियाहूं थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने मामले की जांच करते हुए 10 दिन के भीतर खुलासा किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान ताज मोहम्मद पुत्र मो. उस्मान, निवासी तेजगढ़ थाना बरसठी तथा शुभम सेठ उर्फ बच्चा सेठ पुत्र गुलाब सेठ, निवासी इदगाह रोड पश्चिम थाना मड़ियाहूं के रूप में हुई है। दोनों को मुखबिर की सूचना पर ददरा बाईपास से गिरफ्तार किया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से छीनी गई सोने की चैन के बचे हुए 9,800 रुपये तथा घटना में प्रयुक्त काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी