Breaking News

MARIYAHU NEWS. मड़ियाहूं में रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट ने 150 गरीबों में बांटा कंबल

MARIYAHU. जौनपुर जिले की मड़ियाहूं नगर में स्थित रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट द्वारा बुधवार को श्री राम जानकी मंदिर परिसर में गरीबों असहायों एवं अन्य ठंड से ठिठुरते लोगों को कंबल वितरण किया। इस दौरान पत्रकारों को भी ट्रस्ट ने अंगवस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया। ट्रस्ट करीब 150 लोगों को कंबल दिया।

फोटो- विधायक का कुछ कुछ देकर स्वागत करते संतोष गुप्ता

श्री राम जानकी मंदिर परिसर में बुधवार की अपराहन आयोजित कंबल वितरण समारोह में रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट ने बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मड़ियाहूं विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ. आर के पटेल के हाथों 150 कंबल वितरित कराकर पुनीत काम करने का काम किया है।

फोटो-पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह का स्वागत करते अरविंद चौरसिया

लोकप्रिय विधायक डॉ आर के पटेल ने कंबल वितरण समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि ठंड के मौसम में ठिठुरते लोगों को ट्रस्ट ने कंबल वितरित कर पुनीत कार्य किया है। यही कार्य लोगों को याद रहेगा और ट्रस्ट के अध्यक्ष समेत सभी पदाधिकारी को ईश्वर से दुआएं भी करेगा। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को धन्यवाद दिया कि ऐसे पुनीत कार्यों में हमारा सहयोग लिया गया।

फोटो-वरिष्ठ पत्रकार मुकेश कुमार मोदनवाल का अंग वस्त्र, डायरी से सम्मानित करते विधायक डॉ आरके पटेल

कंबल वितरण समारोह के दौरान पत्रकार पिंटू जायसवाल, मुकेश मोदनवाल, शमीम अहमद, बृजराज चौरसिया, राजेश पांडेय समेत अन्य पत्रकारों को अंग वस्त्र एवं डायरी देकर सम्मानित किया।

फोटो- वरिष्ठ पत्रकार पिंटू जायसवाल को सम्मान देते विधायक डॉ. आरके पटेल

इस मौके पर श्री राम जानकी मंदिर एवं रामबाग धर्मशाला सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष रामचंद्र जायसवाल, विनोद निगम कोषाध्यक्ष, रमाशंकर चौरसिया महामंत्री, अनिल कुमार गुप्ता आय व्यय निरीक्षक, मनोज चौरसिया उपाध्यक्ष, विनोद जायसवाल, डॉ. परमजीत सिंह, संतोष कुमार गुप्ता, नितेश सेठ, डा अरूण कुमार मिश्रा, मोहनलाल चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष भाजपा राजेश सिंह, मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल, अरविंद चौरसिया, राकेश पटेल जिला पंचायत सदस्य, रमेश निगम, नागेश निगम रामलीला अध्यक्ष, विधायक प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव समेत भारी संख्या में गरीब महिलाएं मौजूद रही। कार्यक्रम का संचालन ट्रस्ट के आय व्यय निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता ने किया।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!