Breaking News

MUMBAI NEWS. मनपा चुनाव: निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह संधू का जनसंपर्क तेज, किया सर्वांगीण विकास का वादा

शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. मनपा वार्ड-86 से निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह संधू ने नगरसेवक चुने जाने पर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि बिजली, पानी, सड़क, सार्वजनिक शौचालय तथा गटरों की सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर नागरिकों को किसी भी प्रकार की शिकायत का अवसर नहीं दिया जाएगा।

👆*चुनाव प्रचार कर जन समर्थन हासिल करते हुए सरबजीत सिंह संधू। साथ में हैं समर्थक

मंगलवार देर शाम सरबजीत सिंह संधू ने अपने समर्थकों के साथ मरोल चिम्मटपाड़ा, नवपाडा, सागबाग, सहार गांव, भवानीनगर, ताकपाड़ा, गांवदेवी तलाव, मित्तल स्टेट, जाबरपाड़ा सहित वार्ड के विभिन्न इलाकों का दौरा कर व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान सभी जाति-वर्ग के नागरिकों ने संधू की उम्मीदवारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि इस चुनाव में वे उन्हें ही अपना नगरसेवक बनाएंगे।
उल्लेखनीय है कि सरबजीत सिंह संधू विगत 14 वर्षों से भाजपा के बैनर तले सक्रिय राजनीति में रहे हैं। वर्ष 2017 में उन्होंने भाजपा के टिकट पर मनपा चुनाव भी लड़ा था। इस बार भी वे भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक थे, लेकिन महायुति के चलते यह वार्ड शिवसेना (शिंदे) के खाते में चले जाने से उन्हें निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरना पड़ा।
अपने राजनीतिक जीवन में संधू ने अंधेरी क्षेत्र में अनेक रचनात्मक एवं जनहितकारी कार्य किए हैं, जिसके चलते क्षेत्र की जनता में उन्हें विशेष सम्मान और विश्वास प्राप्त है।
बताया जा रहा है कि वार्ड-86 से दर्जनों उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला शिवसेना (उद्धव) के प्रत्याशी क्लाईव डायस, कांग्रेस के नितिन बंडोपंत सालाग्रे, शिवसेना (शिंदे) के रितेश राय तथा निर्दलीय उम्मीदवार सरबजीत सिंह संधू के बीच होने के आसार हैं।
संधू के चुनावी प्रचार अभियान में साहेब सिंह संधू, विद्याधर गावड़े, महेश शेट्टी, सैयद मुश्ताक, मंगेश परब, अखिलेश मिश्रा, संजय पाण्डेय, रोहित सेल्लारी, दिनेश प्रजापति, नंदा रोकड़े, विनीता गावड़े, ललिता शर्मा, पल्लवी पटेल, कोनी डिसूजा, नम्रता सावंत, मनसा यादव, पिंकी यादव, गौरी यादव और रेशमा आपा सहित अनेक कार्यकर्ता सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

About BRC24NEWS

Check Also

जौनपुर। मुफ्तीगंज में टीनशेड तो मडियाहू में विशालकाय गिरा पेड़ कोई हताहत नहीं

जौनपुर। मुफ्तीगंज विकास खंड के रामपुर बाजार में तेज हवा व बरसात के चलते टीनशेड …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!