शीतला प्रसाद सरोज मुंबई
MUMBAI. वार्ड क्रमांक-62 से कांग्रेस के कर्मठ प्रत्याशी एड. सैफ अब्दुल अहद खान ने कहा कि यदि जनता ने उन्हें सेवा का अवसर दिया और वे नगरसेवक निर्वाचित हुए, तो विकास कार्यों के माध्यम से वार्ड को एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित करेंगे।

मनपा प्रभाग क्रमांक-62 से नामांकन दाखिल करने के पश्चात एड. सैफ अब्दुल अहद खान ने काजूपाड़ा, गुलशननगर, रामनगर, हरियाणा बस्ती, पाटलिपुत्र नगर, सुल्तानाबाग, अजित ग्लास, बेहरामबाग, मच्छी मार्केट, वैशालीनगर, मोमिननगर, प्रस्तिकर सोसायटी, राहतनगर और प्रतीक्षानगर सहित विभिन्न क्षेत्रों का तूफानी दौरा कर जनसंपर्क किया और नागरिकों से सीधा संवाद साधा।
इस दौरान सभी जाति-धर्म के लोगों ने एड. सैफ खान की उम्मीदवारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया और कहा कि वे इस चुनाव में उन्हें ही अपना नगरसेवक बनाएंगे।
गौरतलब है कि एडवोकेट सैफ अब्दुल अहद खान वर्तमान में युवक कांग्रेस, मुंबई के महासचिव हैं और वे प्रसिद्ध समाजसेवी अब्दुल अहद खान के पुत्र हैं। अब्दुल अहद खान ने अपने राजनीतिक जीवन में वर्सोवा विधानसभा क्षेत्र में अनेक रचनात्मक और जनहितकारी कार्य किए हैं, जिसके चलते खान परिवार को क्षेत्र की जनता में विशेष सम्मान प्राप्त है।
चुनावी प्रचार अभियान में प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री असलम शेख, अब्दुल अहद खान, कांग्रेस उत्तर-पश्चिम जिलाध्यक्ष भावना जैन, समीर खान, आरिफ खान, डॉ. तबस्सुम खान, सोहेल सिद्दीकी, गफूर खान, रियाज भामला, मंसूर दरवेस और नौशाद खान सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता तथा पदाधिकारी सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।
BRC24NEWS अब खबर दिखेगी